वृक्षारोपण पर निबंध :
भूतकाल में मनुष्य की वस्त्र , खाना , और आवास सभी जरूरत वृक्षों से ही पूरी होती थीं | फल उसके भोजन , पत्ते और छाल उसके कपड़े और लकड़ी पत्तियों से बनी झोंपड़ी उसका घर होती थी | आग लगाने का पता चलने पर उसने उष्ण भी वृक्षों से ही प्राप्त किया था | आज के समय में भी वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार हैं | वृक्षों से ही हमे फूलों की प्राप्ति होती है | बहुत प्रकार की जड़ी-बूटियां ही हमें वृक्षों से ही मिलती है |
प्रकृति की पूजा :-
वन महोत्सव से हमारे मन में प्रकृति की पूजा का भाव उत्पन्न होता है | इस दृष्टि से देखा जाये तो छोटे पौधों का भी महत्व उतना ही होता है जितना बड़े पौधों का होता है | छोटे पौधे बड़े होकर बड़े पौधों की जगह ले लेते हैं | वन हमें सीख देता है |
वन से हमे रोगों के इलाज के लिया दवाईयाँ मिलती हैं और वन प्रकृति की देन हैं इसलिए हमें प्रकृति की पूजा करनी चाहिए | बेल, तुलसी , केला , बड और पीपल की पूजा की जाती है |
मानव का जीवन :-
वन मानव जीवन के लिए निधि होते हैं | लेकिन जनसंख्या के बढने से वन काट दिए गये और धरती रहने और कृषि करने के योग्य बन गई | भारत में बहुत घने वन थे लेकिन धीरे-धीरे वनों का नाश भयंकर रूप लेने लगा | नए पेड़ लगाना संभव नहीं किया गया |
स्वतंत्रता के बाद वनों की ओर ध्यान दिया गया है और देश में वन महोत्सव को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगताहै | इस उत्सव को सारे संसार में बहुत ही ख़ुशी से मनाया जाने लगा | हर जगह पर कोई एक बड़ा आदमी पेड़ लगाता है और दूसरे लोग उसका अनुसरण करते हैं |
वृक्ष हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं जब ताप्ती दोपहर होती है तब वृक्ष के छाया में बैठते हैं | वृक्षों से मानव जीवन में ईंधन , वनस्पतियों और फल-फूलों की जरूरत पूरी होती हैं | आदिकाल से ही वृक्ष मनुष्य की जरूरतों को पूरा करता आ रहा है |
वृक्ष हमारे मित्र :-
मानव और वनों को मित्र कहा जाता है | इनके लाभों को गिनना असंभव होता है | वृक्ष जहर कार्बन डाई आक्साईड को लेकर हमे जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं |फल अपने लिए भोजन बनाते हैं लेकिन फल के रूप में हमें दे देते हैं | इनके घने कुंज वन्य जीवन को रहने के लिए जगह और सुरक्षा देते हैं | ये हमारे बहुत ही सच्चे मित्र होते हैं | वृक्ष खुद तपती धूप को सहकर हमे छाया देते हैं |
धरती का सौन्दर्य :-
वृक्षों को धरती का सौन्दर्य माना जाता है | पूरी धरती पर हरियाली होने की वजह से ही धरती रंग-बिरंगी दिखाई देती है | हरी-हरी घास वाले पहाड़ी क्षेत्र और हर मौसम में खिलने वाले फूल ही हमारा मन मोह लेते हैं | घने जंगलों की हरियाली को देखकर ह्रदय ख़ुशी से भर जाता है |
मन में शांति और सुख का अनुभव होता है | वृक्ष वर्षा करने में सहायता करते हैं | अगर धरती पर नमी न हो तो धरती रेगिस्तान में बदल जाएगी | पूरा प्राणी और पशु जगत इन्हीं वृक्षों और वनस्पतियों पर आश्रित हैं |
वृक्षों के बिना धरती को हम किसी मरुस्थलीय देश को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं | बाढ़ को रोकने में भी वृक्ष हमारी सहायता करते हैं | ये धरती की जीवन रक्षा करते हैं |
हवा की शुद्धि :-
जब अनेक वैज्ञानिक खोज की गयीं तब हमें यह पता चला की वृक्ष और वनस्पतियाँ हवा को शुद्ध करती हैं | ये वर्षा करने में सहायता करते हैं और वातावरण को भी संतुलित बनाए रखते हैं | साँस लेने के लिए या जिन्दा रहने के लिए जिस ऑक्सीजन की जरूरत होती है वो हम सब को केवल वृक्षों से ही प्राप्त होती है | वृक्ष हमारे लिए ही हवा प्रदुषण की लड़ाई भी लड़ता है |
वन क्षरण :-
आजकल लोग भविष्य की चिंता किये बिना ही वनों को लगातार काटते जा रहे हैं | आच्छादित भूमि पर से वनों को काटकर नगर और शहर बसाए जा रहे हैं और उद्योग धंधों की स्थापना की जा रही है | ईंधन की कमी को पूरा करने के लिए और घरेलू उपकरण और कृषि के लिए लोग वनों को अन्धाधुन्ध कटे जा रहे हैं |
दूसरे देशों के मुकाबले हमारे भारत में वनों के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जाता है | जनसंख्या बढती जा रही है और वनों की संख्या बहुत ही कम होती जा रही है | हम उन का विकास किये बिना हम उनसे अधिक से अधिक वनस्पति प्राप्त कैसे कर सकते हैं |
उपसंहार :-
वृक्षों के महत्व से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है | अब हर गाँव में पेड़ लगाए जा रहे हैं | हमारे देश के लोग भी वृक्षों के संदर्भ में अपने कर्तव्य से अवगत हो रहे हैं | वे वृक्षों के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं |
हर साल वन महोत्सव बनाया जाता है और वृक्षारोपण का काम किया जाता है |हमें भी अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और स्वास्थ्य के उपहार को वृक्षों से प्राप्त करना चाहिए | हम वृक्षों को बचाकर धरती को सुंदर , हर भरा और जीवन योग्य बना सकते हैं|
The post वृक्षारोपण पर निबंध-Essay on Afforestation in hindi appeared first on hindimeaning.com.